Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने सदैव जातिगत एवं दलगत नीतियों से हटकर की राजनीति-सतीश महाना

भाजपा ने सदैव जातिगत एवं दलगत नीतियों से हटकर की राजनीति-सतीश महाना

लालगंज, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को भैरवनाथ मंदिर के निकट भाजपा प्रत्याशी केसी गुप्ता के प्रचार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार, भय और भूख लेकर राजनीति नहीं की है। जिस प्रतिनिधि से हमें डर लगे उसे कभी नहीं चुनना चाहिए। भाजपा का हर कार्यकर्ता मणि के समान है। मणि के प्रकाश से ही हम विकास कर रहे हैं। जाति, संप्रदाय, घृणा से हटकर विकास की राजनीति भाजपा ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास नारा लेकर कार्य कर रहे हैं। केंद्र, यूपी, सरेनी विधान सभा में भाजपा विधायक के बाद अब नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।
पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीशनारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार समाप्त करने का कार्य कर रही है। देश व प्रदेश को विकास की राह से जोड़ा है।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पशुपति शंकर बाजपेयी, कैलाश बाजपेयी, पप्पू लोहिया आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा का संचालन चंद्रप्रकाश पांडेय के द्वारा किया गया।